सरोजनीनगर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो चार फिट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि तीन सवारियां घायल हो गईं।
पुलिस ने कार चालक मोहनलालगंज के मरुई निवासी अखिलेश कुमार यादव को हिरासत में ले लिया है।
बंथरा के बनी निवासी टेंपो चालक श्याम बाबू कश्यप (30) रविवार शाम करीब सात बजे सवारी लेकर कानपुर रोड जाने के लिए किसान पथ से नीचे उतर रहे थे।
पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो सड़क किनारे करीब चार फीट नीचे गड्ढे में जा पलटी। हादसे में श्याम बाबू की मौत हो गई। घायल सवारियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।