फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में ढही मंदिर की छत, दो लोगों की मलबे में दबकर मौत

Wed, 17 Aug 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 7
अयोध्या - फोटो : amar ujala
अयोध्या कोतवाली के तुलसीनगर मोहल्ला स्थित यादव मंदिर की छत मंगलवार रात अचानक ढह गई। इस घटना में मंदिर में मौजूद एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु मलबे में दबे गए। हादसे के बाद मंदिर में अफरातफरी मच गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अयोध्या - फोटो : amar ujala
सूचना पर पुलिस और आसपास के लोग पहुंचे। सभी ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे छह लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। इसमें एक की पहचान हो चुकी है।   
 
विज्ञापन

3 of 7
अयोध्या - फोटो : amar ujala
नगर में इन दिनों सावन झूला मेला चल रहा है। इसी में श्रावस्ती और आसपास के जिलों से श्रद्धालु आए थे जो कि तुलसीनगर के यादव मंदिर में रात्रि विश्राम को ठहरे थे। रात करीब सवा 11 बजे रिमझिम बारिश के दौरान अचानक मंदिर की छत भराभराकर ढह गई।

4 of 7
अयोध्या - फोटो : amar ujala
हादसे के बाद परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
अयोध्या - फोटो : amar ujala
मृतकों में एक तेज बहादुर (34) निवासी भिनगा श्रावस्ती और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा जिन लोगों को घायल अवस्था में लाया गया उनमें सावित्री (26) पत्नी शिव कुमार, उसका बेटा शिवम (एक साल), निवासी कुडरी थाना ललिया जिला बलरामपुर, संतोष (26) पुत्र रामजस सिंह कमालपुर छपिया जिला गोंडा, मनीराम यादव (60), राजपुर रानी भिनगा श्रावस्ती शामिल हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
अयोध्या - फोटो : amar ujala
हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। देर रात मौके पर जिलाधिकारी किंजल सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। एसएसपी मोहित गुप्ता का कहना है कि मंदिर पुराना व जर्जर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अयोध्या - फोटो : amar ujala
पता चला है कि मंदिर के महंत और भूस्वामी के बीच विवाद था। मालिक का कहना कि हम मंदिर दुरुस्त कराना चाहते थे। लेकिन महंत नहीं कराने दे रहे थे। इससे जर्जर होकर भवन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें