8-बालकृष्ण को महंत नियुक्त करते संत धर्माचार्य
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी के मीरापुर मोहल्ले में स्थित श्रीहनुमत उपासना कुंज में शनिवार को महंताई समारोह हुआ। संत धर्माचार्यों ने सर्वसम्मति से बालयोगी बालकृष्ण दास को मंदिर का नया महंत चुना।
उन्हें कंठी चादर देकर संत परंपरा के अनुरूप महंताई दी गई। महंत बालकृष्ण दास ने कहा कि वे मंदिर परंपरा का सम्यक निवर्हन करेंगें। पूर्व के आचार्यों से स्थापित परंपराओं का संवर्धन ही उनका ध्येय होगा।
महंताई समारोह में ज.गु. स्वामी रामदिनेशाचार्य, महंत सुरेश दास, मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, जगदगुरु राघवाचार्य, महंत जन्मेजय शरण, महंत परशुरामदास, महंत हरेराम दास, मंगल भवन के उत्तराधिकारी कृपालु रामभूषण दास, महंत पवन दास शास्त्री, महंत राममंगलदास रामायणी, महंत रामकुमार दास, नागा रामलखन दास सहित अन्य संत-धर्माचार्य मौजूद रहे।