फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार दिन में 8.2 डिग्री चढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बारिश थमने के बाद राजधानी में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। चार दिनों में अधिकतम तापमान में 8.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो चुकी है। बुधवार को सुबह से ही निकली चटख धूप ने गर्मी का अहसास कराया। मंगलवार को चली पछुआ बुधवार को थमी रही। इससे धूप का असर ज्यादा महसूस हुआ। हालांकि, अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। यह मंगलवार के बराबर रहा। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन



बारिश थमने के बाद राजधानी में यूं चढ़ा पारा
तारीख अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
27 सितंबर 24 21.2
28 सितंबर 32 21.4
29 सितंबर 32.2 23.8
30 सितंबर 32.2 23.2
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें