फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : उत्तर प्रदेश में आज से चढ़ेगा पारा... बढ़ेगी गर्मी, तापमान में चार-पांच डिग्री उछाल के आसार

Sat, 10 May 2025 10:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Aaj Ka Mausam; उत्तर प्रदेश में शनिवार से पारा चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी। आने वाले चार-पांच दिनों में कई इलाकों में अधिकतम तापमान में पांच-छह डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं।
विज्ञापन
गर्मी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में शनिवार से तपिश भरी धूप और गर्म हवाएं अपना रंग दिखाना शुरू करेंगी। शुक्रवार को प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर आदि जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार से पांच दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं। 

विज्ञापन


वहीं बरेली, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद,  बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, झांसी, सोनभद्र, कानपुर, अयोध्या, अलीगढ़ में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली। आगरा और इटावा में तो हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ेंः- Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव की मांग, महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का हो सार्वजनिक अवकाश

तापमान में चार-पांच डिग्री के उछाल आने की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विक्षोभ के असर से शुक्रवार और शनिवार के बीच कई जिलों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की उछाल आने की संभावना है।

इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें