फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लगातार गिर रहा तापमान, अलाव के नहीं इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कई दिनों से चल रहीं सर्द हवाओं के कारण पारा लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिले में लगातार तापमान में गिरावट होने से ठंडक बढ़ गई है। पछुवा हवा चलने के कारण गलन के साथ ठिठुरन भी बरकरार है। सुबह-शाम कोहरा छाए रहने से आवागमन प्रभावित है। तीन दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं जिससे आम जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में तो अधिकारी व कर्मचारी हीटर व ब्लोअर के पास डटे रहते हैं। वहीं आमजन को ठंडक से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था नाकाफी है। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने से यात्री व राहगीर ठिठुरने को विवश हैं। बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। बर्फीली हवा चलने से गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ठंडक बढ़ने के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में यात्री व राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। नगर के वीर विनय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन व एमपीपी इंटर कॉलेज के पास प्राइवेट बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बृहस्पतिवार को अलाव जलते नहीं दिखे। प्राइवेट बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे लोग ठिठुरते नजर आए। अशरफ अली, राजू वर्मा, सुहेल खान व पप्पू शर्मा ने बताया कि इस बार नगर पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। पहले जिन स्थानों पर अलाव जलता था, वहां इस बार कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसी तरह तुलसीपुर, पचपेड़वा, गैंसड़ी व उतरौला नगर पालिका क्षेत्र में भी अलाव की व्यवस्था न होने से आमजन परेशान हैं। लोग कूड़ा जलाकर ठंड से बचने का उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें