फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब अफसरों की गोद से सुधरेगी 14 रोडवेज बसों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आए दिन रोडवेज बसों की व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में रोडवेज प्रशासन ने अब एक नई व्यवस्था बनाई है। इसमें बसों की मरम्मत, सफाई के साथ ही परिचालन की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए पहले चरण में 14 रोडवेज बसों को गोद लिए जाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो में कुल 72 बसें हैं। इनका अलग-अलग मार्गों पर संचालन होता है। हालांकि रोडवेज बसों का दायरा बढ़ाने के लिए निजी बसों को भी अनुबंधित करने की योजना है। इन सबके बीच अब सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को दस, क्षेत्रीय प्रबंधक को दो व सेवा प्रबंधक को दो बस गोद लेने का निर्देश दिया गया है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि वैसे तो सभी बसों पर नजर है। लेकिन, गोद लेने के बाद बसों की मरम्मत से लेकर सफाई, समय से गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था सहित प्रत्येक बिंदु पर फोकस रहेगा। अगर अधिकारी समय से डिपो पर नहीं पहुंच पाते हैं तो वे संबंधित बसों के कर्मियों से वीडियो कॉल कर जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

प्रयागराज में माघ मेले के दौरान श्रद्घालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पौष पूर्णिमा पर छह जनवरी को 15 बसों को भेजने की तैयारी की गई है। मकर संक्रांति पर 15, मौनी अमावस्या व बसंत पंचमी पर 30, माघी पूर्णिमा व महाशिवरात्रि पर 15-15 बसों को भेजने की व्यवस्था है। अगर श्रद्घालुओं की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या में इजाफा भी किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा को मेलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
रोडवेज डिपो पर बृहस्पतिवार को एआरएम वीके वर्मा ने कर्मियों की कांउसिलिंग की। उन्हें सुरक्षित यातायात के बारे में जानकारी देते हुए परिवहन संबंधी नियमों के बारे में बताया। कहा कि कोहरे को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें