फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारा फिर 43 पार, उमस ने किया बेहाल

Tue, 04 Jun 2024 04:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में सोमवार को तेज धूप ने लोगों को फिर बेहाल किया। उमस से लोग पसीने से तरबतर रहे। घर हो या बाहर, हर कहीं गर्म हवा का जोर रहा। तापमान बढ़ने से गर्मी ने लोगों को पूरे दिन परेशान किया।
विज्ञापन


शनिवार रात को आंधी आने से बाद रविवार को गर्मी के तेवर नरम रहे लेकिन सोमवार को फिर से गर्मी का प्रकोप दिखा। सुबह से ही गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। इससे पंखे और कूलर के सामने भी लोगों के पसीना छूटा। सुबह छह बजे तापमान 28 डिग्री रहा तो वहीं 9 बजे बजे यह 37 डिग्री पर पहुंच गया।
हाल यह रहा कि सुबह आठ बजे से गर्म हवा चलने लगी और दोपहर में लू के थपेड़े शरीर को झुलसाते रहे। सड़कों पर सन्नाटा रहा तो लोग के लिए पानी अमृत बन गया। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गर्मी से बेहाल रहे। इस कारण गांव के गलियारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री था जो सोमवार को बढ़कर 43.8 डिग्री हो गया। यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया। यह 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज अमेठी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। आंधी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें