फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 33 डिग्री के करीब

Wed, 13 Mar 2019 01:40 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
होली से पहले ही तपन बढ़ती जा रही है। बादलों की आंशिक आवाजाही के बीच तेज चटख धूप केतेवर मार्च के महीने में ही अप्रैल सा तपाने लगे हैं। लगातार चार दिनों से तेजी दिखा रहे पारे के तेवरों ने मंगलवार को 32 डिग्री का बैरियर लांघ कर 33 डिग्री की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर की तपाती धूप में दिन का अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 16.4 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह बादलों की लुकाछिपी ने मौसमी करवट का इशारा किया, लेकिन दोपहर में चटख धूप के तेवरों ने घरों दफ्तरों में एसी आन करवा ही लिए। कारों में भी एसी बिना चैन नहीं मिला। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ,मौसम के इन्हीं तेवरों के बीच बृहस्पतिवार-शुक्रवार को प्रदेश में कुछेक स्थानों पर गरज-चमक केसाथ बूंदाबांदी से बदलते मौसम का आंशिक असर राजधानी समेत आसपास केइलाकों में भी पड़ सकता है। पारे के तेवरों से राहत के आसार की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें