फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरी टेली कॉलर

Mon, 04 May 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पार्श्वनाथ प्लाजा की 11वीं मंजिल से गिरी टेलीकॉलर शिवांशी पाल।
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड में रविवार देर शाम पार्श्वनाथ प्लाजा की 11वीं मंजिल से टेलीकॉलर शिवांशी पाल (22) संदिग्ध हालात में गिर पड़ीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें लोहिया अस्प्ताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार, वहां शिवांशी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि शिवांशी मूलरूप से रायबरेली के अजय नगर कमलापुर की रहने वाली हैं। वह चिनहट स्थित खरगापुर में बहन के साथ रहती हैं। वह पार्श्वनाथ प्लाजा में 11वीं मंजिल पर स्थित टेलीकॉम कंपनी में कॉलर की नौकरी करती हैं। शाम करीब सवा सात बजे शिवांशी वॉशरूम जाने की बात कहकर निकलीं। कुछ देर बाद वॉशरूम में लगी खिड़की से वह गिर पड़ीं। वह पहले टिनशेड से टकराईं तब फर्श पर गिरीं।

एसीपी विभूतिखंड विनय तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी शिवांशी के पिता राम प्रकाश पाल को दी गई है। उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है। रविवार को ही कंपनी की ओर से शिवांशी को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया था। घटना की जांच के लिए फुटेज देखे जा रहे हैं। शिवांशी की बहन ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

पार्श्वनाथ प्लाजा की 11वीं मंजिल से गिरी टेलीकॉलर शिवांशी पाल।

पार्श्वनाथ प्लाजा की 11वीं मंजिल से गिरी टेलीकॉलर शिवांशी पाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें