तेजस एक्सप्रेस को दोबारा पटरी पर लाने की तैयारियां शुरू हो गई है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो 15 फरवरी से यह दोबारा दौड़नी शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी टिकटों की बुकिंग शुरू नहीं हुई है।
जबकि फिजिबिलिटी रिपोर्ट में रेलवे ने माना कि कानपुर से लखनऊ के बीच हाईस्पीड ट्रैक बिछने तथा बाराबंकी से फैजाबाद तक विद्युतीकरण के बाद ट्रेन को अयोध्या तक चलाया जा सकेगा।
परिचालन संबंधी कारणों से लखनऊ से गुजरने वाली तीन ट्रेनें अगले आदेश तक निरस्त रहेंगी। 04060 नई दिल्ली-वाराणसी क्लोन स्पेशल 29 जनवरी से और 04059 वाराणसी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 30 जनवरी से रद्द रहेगी।
वहीं, 02573/74 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस 31 जनवरी से मुजफ्फरपुर से और एक फरवरी से आनंद विहार टर्मिनल से निरस्त रहेगी।