फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 14 साल के किशोर भी बस में करेंगे फ्री सफर

Tue, 17 Mar 2015 01:45 PM IST
नरेश शर्मा/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसों में लंबी दूरी का सफर करने वाले माता-पिता अब अपने साथ 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को मुफ्त में ले जा सकेंगे। यात्रियों को यह सुविधा साधारण बस, जनरथ, वॉल्वो एवं लेडीज स्पेशल एसी बस में हासिल होगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, अगर कोई ग्रुप एक साथ 10 टिकट बुक कराएगा तो सिर्फ नौ यात्रियों का किराया भरना होगा। यानी 10 यात्रियों में एक यात्री मुफ्त सफर कर सकेगा। यह सुविधा साधारण बस, जनरथ व वॉल्वो में हासिल होगी।

इसके लिए एक समिति का गठन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पर नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू करने की तैयारी है। परिवहन निगम यात्रियों को सस्ता एवं सुहाना सफर कराने के लिए ‘फ्लेक्सी फेयर स्कीम’ तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत 14 साल की उम्र का कोई किशोर माता-पिता संग अगर साधारण बस, जनरथ, वॉल्वो एवं लेडीज स्पेशल एसी बस में सफर करे, उसका किराया नहीं भरना पड़ेगा। हालांकि माता-पिता को यह सुविधा कम से कम 250 किमी तक सफर करने पर ही मिलेगी।
Trending Videos

यात्रियों के साथ परिवहन निगम का भी फायदा

वहीं इस स्कीम से निगम को भी दोतरफा फायदा होगा। जहां बसों की सीटें खाली नहीं बचेंगी, वहीं बसों से होने वाली आय भी बढ़ेगी। निगम ने फेयर स्कीम बनाने की जिम्मेदारी मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा को दी है, जो एक सप्ताह में बन जाएगी।

दरअसल परिवहन निगम के सर्वे में यह खुलासा हुआ था कि मंगलवार से गुरुवार तक बसों को पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिलते हैं जबकि शुक्रवार से सोमवार तक यात्रियों को बसों में बैठने के लिए सीटें कम पड़ जाती हैं।

सामान्यतया नौकरीपेशा लोग सप्ताह के अंत में गांव या मूल शहर जाना चाहते हैं, फिर सप्ताह के प्रारंभ यानी सोमवार को लौटते हैं, इसलिए उन दिनों निगम के बसों पर दबाव बढ़ जाता है। वहीं, शेष दिनों में ठीक इसका उल्टा हो जाता है।
विज्ञापन

यात्रियों को किराए में 25 फीसदी छूट

अब फ्लेक्सी फेयर स्कीम के तहत जनरथ व वॉल्वो में 65 फीसदी लोड फैक्टर के बाद जितनी सीट खाली रह जाएगी, उसे अपग्रेडेशन के जरिये भरा जाएगा और उसके किराए में 25 फीसदी तक छूट दी जाएगी।

रेलवे के अपग्रेडेशन के तर्ज पर साधारण बस के यात्री जनरथ और जनरथ के यात्री वॉल्वो में सफर कर सकेंगे। इसके लिए खाली सीटों की घोषणा बस की रवानगी से एक से दो घंटे पहले होगी। जनरथ व वॉल्वो की खाली सीटों का अपग्रेडेशन का किराया जल्दी तय कर दिया जाएगा।
 
सर्वाधिक ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले होंगे पुरस्कृत
जो यात्री 15 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच सर्वाधिक ऑनलाइन बस टिकट बुक कराएंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। यह सम्मान जनरथ व वॉल्वो में सफर करने वाले यात्री पाएंगे।
 
यूपी सड़क परिवहन निगम के एमडी मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि परिवहन निगम रेलवे के टिकट अपग्रेडेशन की तर्ज पर यात्रियों को सफर कराने की तैयारी में है। इससे जहां यात्रियों को सुविधा होगी, वहीं निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें