फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परीक्षा में फेल होने पर घर छोड़कर भागा किशोर, छह माह बाद मिला

Thu, 20 Aug 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से छह महीने पहले लापता हुआ 17 वर्षीय किशोर आशियाना में मिला। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने उसे सकुशल खोज निकाला। हाईस्कूल में फेल होने और पढ़ाई को लेकर माता-पिता की डांट से नाराज होकर वह घर से चला गया था। वह आशियाना के एक होटल में काम कर अपना खर्च चला रहा था। किशोर का मोबाइल फोन सक्रिय होने पर पुलिस को उसकी लोकेशन मिली थी।
विज्ञापन

एडीसीपी क्राइम किरण यादव ने बताया कि बगियामऊ निवासी किशोर के पिता ने छह मार्च को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में बेटे के लापता होने की सूचना दी थी। गुमशुदगी दर्ज कर उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा मामले की जांच कर रहे थे। 25 जुलाई को विवेचना एएचटीयू को सौंप दी गई। जांच में पता चला कि किशोर घर से निकलते समय साथ ले गया पुराना मोबाइल ही इस्तेमाल कर रहा था। हालांकि, उसने सिम बदल लिया था। पुलिस ने मोबाइल की लगातार निगरानी की। 15 अगस्त को उसकी लोकेशन आशियाना में मिली। टीम ने वहां पहुंचकर किशोर को खोज लिया।
पढ़ाई के दबाव में घर छोड़ा
पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह हाईस्कूल में फेल हो गया था। पढ़ाई में मन नहीं लगता था और माता-पिता लगातार पढ़ाई के लिए दबाव बनाते थे। इसी से नाराज होकर उसने घर छोड़ने का फैसला किया। घर से निकलने के बाद उसने आशियाना के एक होटल में काम शुरू कर दिया था। वहीं से वह अपना खर्च चलाता था। रात होने पर वह पास के एक पुल के नीचे सो जाता था। पुलिस ने किशोर को राजकीय बाल गृह (बालक), मोहान रोड भेज दिया है। वहां उसकी मुलाकात परिजनों से भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें