फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
नगराम। घर में अकेली किशोरी को गांव का रहने वाला अवधेश रावत बहाने से साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



किशोरी की मां के अनुसार, बृहस्पतिवार को वह बकरी चराने गई थीं। घर पर बेटी व छोटा बेटा थे। इस बीच मौके का फायदा उठाकर गांव का ही राजगीर अवधेश रावत उनके घर पहुंचा और किशोरी को बहाने से बुलाकर गांव में ही सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। जब वह बकरी चराकर लौटीं तो बेटी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। थानाध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी अवधेश के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें