फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किशोर पर नाबालिग चचेरी बहनों से दुष्कर्म का आरोप, मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 08:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में किशोर पर दो नाबालिग चचेरी बहनों से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बच्चियों की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में 14 साल के किशोर पर दो नाबालिग चचेरी बहनों से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित बहनों की मां का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने जबरन समझौता करा दिया। शनिवार को बच्चियों की मां ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले की शिकायत की। अधिकारियों ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन


मामला बीकेटी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। महिला के अनुसार 11 अप्रैल को उनकी छह व नौ साल की बेटियां घर के बाहर खेल रही थीं। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार का नाबालिग बेटा वहां पहुंचा और बहाने से दोनों को अपने नए घर ले गया। वहां दोनों के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। घर पहुंचकर बेटियों ने आप बीती बताई। बच्चियों की मां आरोपी के घर पहुंची और पूछताछ की तो उसने गाली-गलौज की।

महिला को धमकाते हुए मकान खाली करने को कहा

बच्चियों की मां का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने किशोर व उसके परिजनों को बुलाया और धमकाते हुए समझौता करा लिया। थाने से लौटने के बाद किशोर के परिजनों ने महिला को धमकाते हुए मकान खाली करने के लिए कहा। आरोप है कि धमकी की शिकायत पुलिस से की थी, पर मामला सिफर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें