बख्शी का तालाब। महिंगवा क्षेत्र के कुम्हरावां गांव निवासी सानिया (17) का शव शनिवार की दोपहर एक बजे घर में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। श्रमिक पिता फारूक की सूचना पर बीट प्रभारी सतीश सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक राम कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोरी दो बहनों में बड़ी थी और एक छोटा भाई व मां है। परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।