फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनाथालय की दीवार फांदकर भागा किशोर, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद में 28 मार्च को मुमताज अनाथालय से 12 वर्षीय किशोर दीवार फांदकर भाग गया। सहायक प्रबंधक ने अमीनाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अमीनाबाद के पास बने मुमताज अनाथालय का संचालन अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन संस्था के तहत होता है। संस्था के सहायक प्रबंधक अदील अहमद सिद्दीकी के मुताबिक, बाल कल्याण समिति के आदेश पर 29 जनवरी 2025 को राजकीय बाल गृह मोहान से 12 वर्षीय किशोर को अनाथालय लाया गया था। साथ में छह और बच्चे भी अनाथालय आए थे।
विज्ञापन

28 मार्च को सुबह करीब चार बजे किशोर दीवार फांदकर भाग गया। कर्मचारियों ने तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। सूचना बस और रेलवे स्टेशन पर भी दी गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार आजाद के मुताबिक, दीवार फांदकर भागे किशोर की तलाश जारी है। कैमरों भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें