फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिता ने टीवी देखने पर डांटा तो किशोरी ने दे दी जान

Fri, 14 Jun 2024 05:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। टीवी देखने पर पिता ने 14 साल की बेटी को डांट दिया। नाराज होकर किशोरी ने फांसी लगा ली। घटना शहर के पीजीआई इलाके की है।
विज्ञापन


पीजीआई स्थित कल्ली पश्चिम इलाके में प्राइवेट कंपनीकर्मी सत्येंद्र गौतम रहते हैं। उनकी बेटी पूर्णिमा (14) कक्षा-9 की छात्रा थी। बुधवार शाम को वह टीवी देख रही थी। इस पर पिता ने उसे डांट दिया। रात में ही वह पड़ोस में रहने वाली मौसी के घर गई थी। वापस आने पर जूस पिया था और फिर कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठी तो मां ने आवाज लगाई, पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांका तो देखा कि बेटी का शव फंदे से लटक रहा था।
दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी के परिवार में मां ममता गौतम और एक भाई मानस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें