फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तालाब में नहा रहा किशोर डूबा, मौत

Wed, 27 Mar 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। होली पर रंग खेलने के बाद घर के पास ही में बने अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए सगे भाइयों में एक की डूबने मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सोमवार को होली खेलने के बाद गदागंज थाना क्षेत्र के अंबारा मथई निवासी सत्यम पांडेय का 14 वर्षीय बेटा आकाश पांडेय अपने छोटे भाई आदर्श पांडेय (8) के साथ पास ही में बने अमृत सरोवर तालाब में नहाने गया था। दोनों भाई तालाब में नहा रहे थे। अचानक आकाश गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख आदर्श चीख पुकार करते हुए घर पहुंचा।
जब तक आकाश का बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की है। तहसीलदार डलमऊ ध्रुव नारायण यादव ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया है। शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें