फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: मां ने ही करवा दिया बिटिया का रेप

Mon, 07 Jul 2014 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज कस्बे के जामों थाना क्षेत्र से 21 मई को लापता व चार जुलाई को बरामद किशोरी ने पुलिस और मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बयान में किशोरी ने अपने सगे चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी ने यह जानकारी गांव के चौकीदार को दी तो उसने मदद के नाम पर उसका अपहरण कर अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचा दिया।

पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही उसके चाचा और चौकीदार को गिरफ्तार कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया है।

4 जुलाई को बरामद हुई किशोरी

जामों थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए का मकान लेकर रहने वाले परिवार की 12 वर्षीय किशोरी बीते 21 मई को अचानक लापता हो गई थी।

किशोरी के न मिलने पर परिवारीजनों ने अपने मकान मालिक सूर्यभान सिंह व उनके साथियों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

बीती चार जुलाई को किशोरी मुसाफिरखाना थाने के एक गांव से बरामद हो गई।

पुलिस ने किशोरी का 161 व 164 का बयान कराया तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। किशोरी ने बताया कि उसका चाचा अरुण सिंह काफी दिनों से उसके साथ रेप करता था।
विज्ञापन

मां भी करती थी चाचा का सहयोग

इस काम में उसकी मां भी चाचा का सहयोग करती थी। किशोरी की मानें तो उसने जब अपनी पीड़ा गांव के चौकीदार रामसनेही को बताई तो उसने उसका अपहरण कर अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचा दिया।

किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने लड़की के चाचा, मां व चौकीदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

रविवार को मीडिया से मुखातिब एसपी हीरालाल ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही उसके चाचा और चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें