फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली खेलने निकली किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर पीटा

Sun, 16 Mar 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
होली खेलने निकली किशोरी से दुष्कर्म, विरोध पर पीटा
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के एक गांव में शुक्रवार दोपहर होली खेलने निकली किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी दो युवकों पिंकू व सुमित के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बेटी रंग खेलने घर से निकली थी। इस बीच पिंकू व सुमित ने उसका मुंह दबाकर कोठरी में ले गए। पिंकू ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीटा भी। इस बीच आरोपी सुमित कोठरी के बाहर निगरानी करता रहा। दोनों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। घर पहुंचकर पीड़िता ने आपबीती बताई। एसओ अनुभव सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें