लखनऊ। काकोरी इलाके में 16 वर्षीय किशोरी से मारपीट व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की लिखित तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक काकोरी इलाके में शुक्रवार रात आरोपी दुनमुन उर्फ अतीक अहमद (26) ने किशोरी के साथ मारपीट करते हुए जबरन गांव में ही दूसरे के बंद मकान के बरामदे में ले जाकर दुष्कर्म किया। घर में किशोरी को न पाकर पिता ने तलाश की। कुछ देर बाद घर लौटी किशोरी ने पिता को आपबीती बताई। आरोपी दुनमुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।