लखनऊ। मकान बनवाने का ठेका लेने वाले अजमेर उर्फ राजू ने हुसैनगंज इलाके की 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर मारने की धमकी भी दी। किशोरी जब सात माह की गर्भवती हो गई, तब परिजनों को घटना का पता चला। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हुसैनगंज इलाका में रहने वाली महिला ने बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करती है। पति मजदूर है। सातवीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी अक्सर घर पर अकेली ही रहती है। महिला ने आरोप लगाया कि अमेठी जिले के मोहनगंज ग्राम शुक्लापुर का अजमेर उर्फ राजू कुछ माह पहले नमकीन दिलाने का लालच देकर उनकी बेटी को अपने घर ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।