फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, 28 दिन बाद एफआईआर

Wed, 29 Jan 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, 28 दिन बाद एफआईआर
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा में 17 साल की किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत पर इटौंजा पुलिस ने लापरवाही बरती। डीसीपी के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन


किशोरी के भाई के अनुसार 30 दिसंबर को परिवार के सभी लोग खेत गए थे। बहन घर पर अकेली थी। इस बीच कृष्णा गुप्ता उनके घर में घुस आया और बहन के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर हाथापाई की और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। दोपहर तीन बजे परिजन लौटे तो किशोरी ने आपबीती बताई। घरवालों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया।
पीड़िता के भाई का आरोप है कि पुलिस आरोपी कृष्णा को पकड़कर ले गई और रास्ते में छोड़ दिया। उन्होंने लिखित शिकायत भी की, पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी से शिकायत की। फटकार पड़ने के बाद केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें