फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन हिरासत में

Mon, 28 Apr 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन हिरासत में
विज्ञापन
गोसाईंगंज। गोसाईंगंज के एक गांव में शनिवार देर रात समारोह में गई 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर तीन युवकों जौखंडी निवासी मुस्ताक, एहसान व साहिल ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह आरोप लगाते हुए किशोरी की मां ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


किशोरी की मां के मुताबिक शनिवार रात वह बेटी के साथ समारोह में गई थीं। रात करीब 2:30 बजे बेटी टहलते हुए समारोह से बाहर निकली। आरोप है कि तभी तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और पिकअप डाला में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट की। इस बीच बेटी को तलाशते हुए वह पिकअप डाले के पास पहुंचीं तो आरोपी उनकी बेटी को पकड़े हुए थे। शोर मचते ही तीनों भागने लगे तो उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। हालांकि आरोपी धक्का देकर भाग निकला।

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे किशोरी की मां गोसाईंगंज थाने पहुंची। केस दर्ज कर तीनों को हिरासत में लेकर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर छानबीन की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें