फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Sun, 15 Feb 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
मलिहाबाद। क्षेत्र की महिला ने निवासी अमित पर बेटी (16) का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी इंटर की छात्रा है। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद किशोरी का इंटरमीडिएट परीक्षा में भी प्रतिभाग करने पर संशय है।
विज्ञापन

किशोरी की मां के अनुसार, आरोपी अमित शातिर किस्म का है। आरोप है कि उसने उसकी 16 वर्षीय बेटी का 11 फरवरी की शाम को घर के बाहर से अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे कई जगहों पर रखकर दुष्कर्म किया और फिर अपने साथ घर लेकर चला गया। परिजनों ने 12 फरवरी को आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला और आरोपी अमित को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अमित मजदूरी करता है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें