फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना ऑक्सीजन सपोर्ट किशोर को किया रेफर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय में गंभीर हालत में पहुंचे किशोर को इमरजेंसी में प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की सांस फूल रही थी। एंबुलेंस में मरीज को ऑक्सीजन तक नहीं लगाया गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आलमबाग के गढ़ी कनौरा निवासी महमूद तालकटोरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के पास लोहे की फैक्ट्री में काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम बेटा अनस (16) उन्हें खाना देने गया था। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उल्टी हुई और वह बेहोश हो गया। आननफानन में परिजन अनस को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर एंबुलेंस से ट्रॉमा रेफर कर दिया। चाचा शानू का आरोप है कि एंबुलेंस में बच्चे की सांस फूल रही थी। फिर भी उसे ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया गया। ट्रॉमा में डॉक्टरों ने सीपीआर दिया, मगर जान नहीं बचाई जा सकी।
Iप्रकरण की जानकारी नहीं है। ईएमओ से मरीज के बारे में पूछा जाएगा। मरीज को किस एंबुलेंस से रेफर किया गया है। कर्मचारी एंबुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट जरूर देते हैं। काेई लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई होगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

I- डॉ. नीलिमा , सीएमएस, रानी लक्ष्मीबाई अस्पतालI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें