फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, नहीं लगाए था हेलमेट

Sat, 08 Mar 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, नहीं लगाए था हेलमेट
विज्ञापन
नगराम। समेसी पावर हाउस के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार निगोहां हरिवंशखेड़ा निवासी हाईस्कूल के छात्र सौरभ (17) की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

सौरभ के पिता सत्य प्रकाश के अनुसार बेटे की बोर्ड परीक्षा चल रही थी। शुक्रवार सुबह मीटिंग में वह अंग्रेजी का पेपर देने के बाद समेसी का मजरा डुडवा खेड़ा बुआ की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने गया हुआ था। घर में मवेशियों को चारा देने के लिए शाम छह बजे बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। समेसी पावर हाउस के पास हादसे का शिकार हो गया। वह दो बहनों में इकलौता भाई था। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि सत्य प्रकाश की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें