फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज पर हुआ कैटवॉक

Mon, 12 Aug 2013 09:27 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी... सरीखे नए-पुराने हिट फिल्मी गीतों के साथ शहर में हरियाली तीज का जश्न जारी है।
विज्ञापन


सजी-धजी महिलाओं ने रविवार को नगर में तीज के जश्न पर सावन के स्वाद के साथ धमाल मचाया। गोमतीनगर के जेबीआर होटल में हुए आयोजन में यहां तपस्या सिंह के साथ उनकी सहेलियों के दल ने जमकर धमाल मचाया।

गेम्स में भी खूब धमाचौकड़ी मचाई। स्वाति पाल को मिस तीज क्वीन चुना गया, जबकि अंगीरा भारद्वाज रनर अप रहीं। गो ग्रीन का खिताब अंजलि को मिला। 15 नन्हे-मुन्ने बच्चों ने यहां हरियाली थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता में चित्र बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल समाज की ओर से रघुबर कृपा गेस्ट हाउस में भी तीज का जश्न मना। समाज की दर्जनों महिलाओं ने गानों के धमाल और चुलबुले गेम्स के बीच अपनी तीज की खुशियां मनाई। ज्योति अग्रवाल को यहां तीज क्वीन चुना गया।

जबकि वंदना गुप्ता सेकेंड और अमिता कंछल थर्ड रहीं। समाज की उपाध्यक्ष रीता मित्तल समेत तमाम पदाधिकारियों ने रौनक का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें