लखनऊ। जिला फुटबॉल लीग के तहत रविवार को चौक स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। टेक्ट्रो रिजर्व और लखनऊ फॉल्कंस क्लब ने अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले मुकाबले में टेक्ट्रो रिजर्व ने स्पोर्ट्स कॉलेज को 2-0 से हराया।
दूसरे मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस क्लब ने एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड क्लब को 1-0 से पराजित किया। दिन के पहले मुकाबले में टेक्ट्रो रिजर्व ने स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। मैच के 15वें मिनट में प्रभो ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 45वें मिनट में प्रभो ने अपना दूसरा गोल कर टेक्ट्रो रिजर्व की बढ़त 2-0 कर दी। निर्धारित समय तक यही स्कोर कायम रहा और टेक्ट्रो रिजर्व ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरे मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस क्लब ने एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड क्लब के खिलाफ शुरुआत में ही बढ़त बना ली। मैच के तीसरे मिनट में जावेद ने गोल कर लखनऊ फॉल्कंस क्लब को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद एक्स स्टूडेंट्स मेंस यूनाइटेड क्लब ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन लखनऊ फॉल्कंस क्लब की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने सफल नहीं हो सका।
लखनऊ फॉल्कंस क्लब ने भी बढ़त बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन कोई और गोल नहीं हो सका। निर्धारित समय तक 1-0 की बढ़त कायम रही और लखनऊ फॉल्कंस क्लब ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टेक्ट्रो रिजर्व और लखनऊ फॉल्कंस अंतिम 4 में