संजय गांधी पीजीआई में नियोनेटोलॉजी आईसीयू में उन्नत क्रिटिकल केयर मॉनिटरिंग पर प्रीकांफ्रेंस वर
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन के मुताबिक, तकनीक ने आईसीयू में नवजातों की निगरानी को आसान और प्रभावी बना दिया है। वह शुक्रवार को संस्थान में हुई नियोनेटोलॉजी आईसीयू में उन्नत क्रिटिकल केयर मॉनीटरिंग पर प्रीकांफ्रेंस वर्कशॉप में बोल रहे थे।
निदेशक ने कहा कि अत्याधुनिक उपकरण- जिसमें मल्टीपैरामीटर मॉनीटर, इंटैक्ट कॉर्ड रिससिटेशन ट्रॉलियां, ट्रांसपोर्ट इंक्यूबेटर और वेंटिलेटर, एम्पलीट्यूड और निरंतर ईईजी, एनआईआरएस, आईसीओएन, सीवीपी और आईसीपी मॉनीटरिंग, ई-फास्ट और पीओसीयूएस, ट्रांसक्यूटेनियस सीओ मॉनीटरिंग, सीटीजी मॉनीटरिंग और स्वचालित एफआईओ नियंत्रण जैसी तकनीक से नवजात की सेहत पर बराबर नजर रखी जा सकती है। बड़ों की तरह नवजात अपनी तकलीफ बता नहीं सकते हैं, ऐसे में ये तकनीक प्रभावी काम करती हैं। इस माैके पर पीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता, भारतीय बाल अकादमी के अध्यक्ष डॉ. संजय निरंजन और डॉ. रुचिरा गुप्ता उपस्थित थे।