लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के न्यूरो सर्जरी विभाग में एंडोस्कोप मशीन क्षतिग्रस्त हो गई है। आरोप है कि आउटसोर्सिंग पर तैनात टेक्नीशियन की लापरवाही से ऐसा हुआ। संस्थान प्रशासन ने उसकी सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। सीएमएस ने मैनपावर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी से नौ लाख रुपये जुर्माना वसूलने का आदेश जारी किया है। यह रकम 10 दिन में चुकानी होगी।
मामले की जांच के लिए गठित कमेटी ने पाया कि टेक्नीशियन की लापरवाही से मशीन क्षतिग्रस्त हुई है। उधर, संस्थान प्रशासन की कार्रवाई से टेक्नीशियन में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि इन हालात में ओटी में काम करना आसान नहीं होगा।