लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में नाबालिग छात्रा को शोहदा आते-जाते वक्त छेड़ता है। अश्लील टिप्पणी कर पीछा करता है। छात्रा दहशत में है और वह स्कूल जाने में डर रही है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को तलाश रही है।
महिला के मुताबिक उनकी 17 वर्षीय बेटी पास के स्कूल में पढ़ती है। छात्रा ने उनको बताया कि सूरज अवस्थी नाम का युवक आए दिन स्कूल जाते और आते वक्त पीछा करता है। फब्तियां कसता है। इससे वह परेशान हो चुकी है। इसलिए उसको स्कूल जाने में डर लगता है। इंस्पेक्टर प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि आरोपी मोबाइल बंद कर भागा हुआ है। दो टीमें लगाई गई हैं।