फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टीम स्यान, यलो, ब्राउन और ऑलिव विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबलों में टीम स्यान, टीम यलो, टीम ब्राउन और टीम ऑलिव ने जीत दर्ज की। यश साहनी मैदान पर टीम स्यान ने टीम वाइट को 79 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम स्यान ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 225 रनों का विशाल स्कोर बनाया। कप्तान देवांश राय ने शानदार 89 रन बनाए, जबकि अभिराज शुक्ला ने 47 रनों का योगदान दिया। टीम वाइट से मानस शर्मा ने दो विकेट लिए। जवाब में 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम वाइट 22.6 ओवर में 146 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए संभव ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। टीम स्यान के सात्विक पी सिंह ने तीन, जबकि जयेश और देवांश राय ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम पर टीम यलो ने टीम बेज को एक विकेट से पराजित किया। टीम बेज 74 रन बनाकर सिमट गई। जवाब में टीम यलो ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और जीत दर्ज की। विजयी टीम से अथर्व राय ने तीन विकेट चटकाए।
एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर टीम ब्राउन ने टीम ब्रांज को 105 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया। ब्राउन के 235 रनों के जवाब में ब्रांज की टीम आठ विकेट खोकर 139 रन बना सकी। विजयी टीम से वेदांश ने 14 चौके और 10 छक्के की बदौलत नाबाद 137 रन बनाए।
विज्ञापन

ब्लेज विलो मैदान गोसाईगंज में सीएएल ऑलिव ने सीएएल ग्रे को दो विकेट से हराया। ग्रे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 118 रन बनाए। जवाब में ऑलिव ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजयी टीम से मो. सोहेब ने नाबाद 83 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें