फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया संस्थान की टीम अब उजरियांव सीएचसी पर देखेगी मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया संस्थान की टीम अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजरियांव में मरीजों को इलाज करेगी। सीएमओ ने सीएचसी को लोहिया संस्थान को 30 साल की लीज पर सौंप दिया है।
विज्ञापन

अब सीएचसी में संस्थान के डाक्टर बैठेंगे और आने वाले दिनों में एमबीबीएस के छात्रों की यहां ट्रेनिंग होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक, उजरियांव गांव में बनने वाली सीएचसी लोहिया संस्थान का ट्रेनिंग सेंटर होगा। सीएचसी के लिए स्वास्थ्य विभाग केवल जमीन देगा।
सोमवार को सीएचसी की रजिस्ट्री लोहिया संस्थान के नाम कर दी गई है। सीएचसी का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। लोहिया संस्थान के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसडी कांडपाल ने बताया कि फिलहाल स्वास्थ्य केंद्र 30 साल के लिए लीज पर होगा।
विज्ञापन

अभी सेंटर पर एमबीबीएस के छात्रों को भेजा जाएगा। सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में छात्र प्रैक्टिस करेंगे। इसके अलावा घर-घर जाकर बीमारी के आंकड़े भी जुटाए जाएंगे तथा लोगों को बीमारियों से बचने के उपाय भी सुझाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें