फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेक इन इंडिया' के लिए टीम अखिलेश ने कमर कसी

Wed, 24 Dec 2014 01:03 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के जरिये ज्यादा से ज्यादा निवेश हासिल करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 29 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली बैठक में सूबे के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने मंगलवार को इस बैठक को लेकर तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान श्रम, वाणिज्य कर, कर एवं निबंधन सहित विभिन्न विभागों ने प्रजेंटेशन दिए। श्रम विभाग के अफसरों ने बताया कि प्रदेश उन श्रम सुधारों को पहले ही लागू कर चुका है जिन्हें केंद्र सरकार अब लागू करने पर विचार कर रही है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विभाग के अलावा सीआईआई ने भी सुझाव रखे।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के वे प्रोजेक्ट भी बनाने के निर्देश दिए जिनके जरिये ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश में निवेश बढ़ाया जा सकता है। इन प्रस्तावों को केंद्र के सामने रखा जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

वित्तीय सुधारो के लिए उठाए कदम

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने पीएम के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम लॉन्च करने के बाद सूबे में कारोबारियों को सहूलियतें देने के लिए ‘ईजी डूइंग बिजनेस’ पहल के तहत श्रम, वाणिज्य कर, औद्योगिक व वित्तीय सुधारों को लेकर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें