फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार्यशाला में बताई शिक्षण पद्धति, वितरित की टीएलएम किट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विकास भवन सभागार में बुधवार को हुई कार्यशाला में मॉडल इन्क्लूसिव स्कूल कार्यक्रम में चयनित लखनऊ के 20 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों विशिष्ट अधिगम दिव्यांगता (एसएलडी) वाले बच्चों की पहचान और शिक्षण पद्धति समेत अन्य जानकारियां दी गईं। 10 विद्यालयों को टीएलएम (टीचिंग-लर्निंग मैटेरियल) किट भी दी गई। मॉडल इन्क्लूसिव स्कूल कार्यक्रम पेट्रोनेट एलएनजी के सीएसआर के तहत चेंज इंक फाउंडेशन एवं समग्र शिक्षा अभियान के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने कहा कि एसएलडी वाले बच्चों के विकास के लिए एक समावेशी योजना बनाई जानी चाहिए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शशांक ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की यूडीआईडी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांगजन विभाग को सामूहिक प्रयास करने चाहिए। चेंज इंक फाउंडेशन के दिव्यांगता विशेषज्ञ अमरेश चंद्र व रेशमा शिक्षण पद्धतियों और मूल्यांकन प्रक्रियाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें