जानकीपुरम स्थित अभिनव मॉडल स्कूल के छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित करतीं सपा प्रवक्ता
गुडंबा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को लखनऊ उत्तर विधानसभा की प्रभारी एवं पार्टी प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने जानकीपुरम स्थित अभिनव मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, किताबें और कॉपियां वितरित कीं।
अखिलेश यादव ने रविवार को सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के 300 बच्चों के लिए शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई थी। उन्होंने छह विद्यार्थियों को स्वयं सामग्री देने के साथ पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता भी दी थी। शेष विद्यार्थियों में सामग्री वितरित करने की जिम्मेदारी पूजा शुक्ला को सौंपी गई थी।
जानकीपुरम स्थित अभिनव मॉडल स्कूल के छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित करतीं सपा प्रवक्ता
जानकीपुरम स्थित अभिनव मॉडल स्कूल के छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित करतीं सपा प्रवक्ता