फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ली संगठन के लिए काम करने की शपथ

विज्ञापन
शपथ लेते ​शिक्षक
विज्ञापन
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के पदाधिकारियों ने रविवार को दारुलशफा कॉमन हाल बी ब्लॉक में पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ. जितेंद्र सिंह पटेल, महामंत्री आशीष सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदकुमार मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, बच्चू लाल भारती, जगदीश पांडेय, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश मित्तल, प्रदेश संयुक्त मंत्री के पद पर मिथिलेश पांडेय, प्रचार मंत्री जेके यादव, संरक्षण मंत्री संजय बाजपेई, प्रदेशीय मंत्री अजय सिंह, सुरेंद्र पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रीता द्विवेदी और महिला संगठन मंत्री रश्मि श्रीवास्तव ने शपथ ली।

इस मौके पर एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा जगत में चुनौतियां बहुत हैं। इसका समाधान हमें सांविधानिक दायरे में रहकर करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा में संपूर्ण विकास और परिवर्तन के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों को तुरंत भरना चाहिए। प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश पांडेय ने कहा कि शिक्षा अधिकारी सरकार की मंशा और न्यायालयीय आदेशों को भी घुमा-फिराकर 2000 से पूर्व नियुक्त तदर्थ शिक्षकों को परेशान कर रहे हैं। सरकार इस पर गंभीर होकर जल्द निस्तारण करे। अंत में कार्य समिति के बैठक में ओम प्रकाश त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें