फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दूसरे जिले में स्थानांतरित शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन, निर्देश जारी

Fri, 14 May 2021 11:24 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

परिषदीय स्कूलों में गत वर्ष अंतर्जनपदीय तबादलों से स्थानांतरित और इस वर्ष परस्पर तबादले से दूसरे जिले में गए शिक्षकों के वेतन का जल्द भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय स्कूलों में गत वर्ष अंतर्जनपदीय तबादलों से स्थानांतरित और इस वर्ष परस्पर तबादले से दूसरे जिले में गए शिक्षकों के वेतन का जल्द भुगतान होगा। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने वित्त नियंत्रक को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बीते दिनों समीक्षा में सामने आया कि अंतर्जनपदीय तबादला और परस्पर तबादले से स्थानांतरित शिक्षकों में से अधिकांश को नए जिलों में वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। इसका संज्ञान लेकर उन्होंने वित्त नियंत्रक को वेतन भुगतान कराने के निर्देश दिए। वित नियंत्रक ने सभी बीएसए कार्यालय में तैनात अधिकारियों को जिन शिक्षकों की एलपीसी ( लास्ट पेमेंट सर्टिफिकेट) मिल गई है उनका वेतन भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वेतन भुगतान की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा निदेशक को प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।  

सेवा पुस्तिका सत्यापन का अंतिम मौका
बेसिक शिक्षा निदेशक ने सभी सहायक अध्यापकों को सेवा पुस्तिका और शैक्षिक दस्तावेज का मानव संपदा पोर्टल पर सत्यापन कराने का अंतिम मौका दिया है। उन्होंने सभी बीएसए को भी 31 मई तक पोर्टल पर शत-प्रतिशत सत्यापन के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें