फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिक्षकों से आइडिया लेकर होगी स्कूलों में पढ़ाई

Sun, 26 Jul 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए अब शिक्षकों से आइडिया लेकर पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसमें से 25 सर्वश्रेष्ठ सुझावों का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद इसी आधार पर पढ़ाई कराई जाएगी। इसके लिए अरबिंदो सोसायटी की मदद ली जाएगी। इस कार्यक्रम को जीरो इंवेस्टमेंट इंप्रूवमेंट इन एजुकेशन इनिशियेटिव (जेडआईआईईआई) नाम दिया गया है।

प्रदेश में यूपी बोर्ड के राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में पढ़ाई की स्थिति काफी खराब है। एक समय था जब राजकीय इंटर कॉलेजों में दाखिला पाने के लिए मारामारी रहती थी, लेकिन आज अभिभावक इन स्कूलों में बच्चों को भेजने से कतरा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह खराब शिक्षण व्यवस्था को माना जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

छात्रों की रुचि का रखना होगा ध्यान

अरबिंदो सोसायटी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को एक प्रस्ताव दिया है। इसमें कहा गया है कि राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में शिक्षकों से ही आइडिया लेकर बच्चों को पढ़ाया जाए।

शिक्षकों को आइडिया भेजते समय छात्रों की रुचि का ध्यान रखना होगा। शिक्षकों से जिला विद्यालय निरीक्षक आइडिया प्राप्त कर इसे निदेशालय भेजेंगे।

इसके लिए निदेशालय स्तर पर एक कमेटी बनाई जाएगी और वह 25 सर्वश्रेष्ठ सुझावों का चयन करेगी। सर्वश्रेष्ठ आइडिया देने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही पुरस्कृत सुझावों के आधार पर पढ़ाई का पैटर्न तैयार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें