फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः शिक्षकों की बंपर भर्तियां, 30 हजार युवाओं को मिलेगा मौका

Tue, 29 Nov 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के बेसिक स्कूलों में जल्द ही 30 हजार और शिक्षकों की भर्ती होगी। इसमें बीएड और टीईटी पास युवाओं को मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इस मामले में उच्च स्तर पर सहमति बनने के बाद सरकार ने शिक्षा विभाग को जिलेवार खाली पदों का ब्योरा जल्द जुटाने के निर्देश दिए हैं।

प्रयास ये हैं चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही भर्ती संबंधी विज्ञापन निकाल दिया जाए, ताकि चुनाव की घोषणा का इन भर्तियों पर कोई असर न पड़े।

सपा सरकार के कार्यकाल में अभी तक करीब ढाई लाख शिक्षकों को स्थायी नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। इसमें 1.37 लाख शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन भी शामिल है। अभी भी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 30 हजार पद खाली हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

पहले इन्हीं पदों पर शिक्षामित्रों के समायोजन की थी तैयारी

demo pic
हालांकि, शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास 15-20 हजार पद खाली होने की ही सूचना है। इस पर उन्हें सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से खाली पदों का ब्योरा लेने को कहा गया।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने सभी खाली पदों को भरने का फैसला किया है। पहले इन पदों को समायोजन से बचे रह गए शिक्षामित्रों से भरने की योजना थी, पर उनका मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण सरकार अपने स्तर से कोई निर्णय नहीं ले सकती। इसलिए इन पदों को सीधी भर्ती से भरने पर सहमति बनी।

प्रयास है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही भर्ती संबंधी विज्ञापन निकाल दिया जाए, ताकि चुनाव की घोषणा का इन भर्तियों पर कोई असर न पड़े।

बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने भी स्वीकार किया कि सरकार ने सभी खाली पद भरने का फैसला ले लिया है। इस बाबत अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दे दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें