फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्तीः इंतजार खत्म, जुलाई में मेरिट

Fri, 27 Jun 2014 05:54 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी मेरिट पर 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जुलाई में पूरी कर लेने की तैयारी है। इसके लिए 5 से 7 जुलाई तक प्रारंभिक मेरिट यानी वरीयता क्रम से नामों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद एक सप्ताह से 10 दिनों के बीच आपत्तियां ली जाएंगी। पांच दिनों तक इनका निपटारा करने के बाद 20 जुलाई से मेरिट में आने वालों के प्रमाण पत्रों के मिलान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सचिव बेसिक शिक्षा हीरालाल गुप्ता की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर लगभग सहमति बन गई है। इस संबंध में शीघ्र ही शासनादेश जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

Trending Videos

शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

सचिव बेसिक शिक्षा ने अफसरों के साथ बैठक में वर्ष 2011 में आए हुए आवेदनों की कंप्यूटर फीडिंग की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि डाटा फीडिंग का काम पूरा हो चुका है।

इसके आधार पर ही यह तय किया गया कि नेशनल इंफॉरमेटिक सेंटर (एनआईसी) शिक्षक भर्ती से संबंधित एक वेबसाइट बनाते हुए इसका 5 जुलाई तक प्रारंभिक मेरिट जारी कर दे।

आवेदक ऑनलाइन इसे देखकर अपनी आपत्तियां दे सकेंगे। आपत्तियों का निस्तारण किए जाने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

फीड हुआ डाटा तो खत्म हुई उलझन

शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में डाटा की अनुपब्‍धता एक बड़ा मुद्दा थी लेकिन इसके हल होने के बाद भर्ती प्रक्रिया सरकार के लिए भी आसान हो गई है।

भर्तियों के आवेदन 2011 में आए थे। उस समय जिलों से कुल 68,59,210 आवेदन प्राप्त हुए, इसमें से 72,133 ने वापस ले लिए व मौजूदा समय विभाग के पास 67,87,077 आवेदन है।

इस मामले में सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने नेशनल इंफॉरमेटिक सेंटर (एनआईसी) के अफसरों के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारियों की कई बार बैठक हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें