फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रीष्मावकाश में मुख्यालय न छोड़ने के आदेश से शिक्षक आक्रोशित

विज्ञापन
ग्रीष्मावकाश में मुख्यालय न छोड़ने के आदेश से शिक्षक आक्रोशित
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ एकजुट ने ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों को मुख्यालय न छोड़ने के सरकारी आदेश पर गहरा रोष व्यक्त किया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो पांच जून को शिक्षा निदेशालय का घेराव किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को लालबाग गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा के नेतृत्व में राजधानी के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 21 मई से 30 जून तक के ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे शिक्षकों में भारी रोष है, क्योंकि यह ग्रीष्मावकाश के मूल उद्देश्य को समाप्त कर देता है। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि ग्रीष्मावकाश के बदले अर्जित अवकाश संबंधी आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें