फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेनों में एसी कूलिंग ठप होने से बिगड़ी यात्रियों की तबीयत

विज्ञापन
ट्रेन में गर्मी से परेशान यात्री।
विज्ञापन
लखनऊ। भीषण गर्मी में ट्रेनों का सफर यात्रियों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है। छपरा एक्सप्रेस में एसी कूलिंग ठप होने से बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत खराब हो गई। राप्तीसागर एक्सप्रेस में दो यात्रियों को डायरिया व उल्टियां हुईं। ऐशबाग में यात्रियों को इलाज दिया गया।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 15053 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के दो यात्रियों विनायक द्विवेदी और ज्ञानेश्वर पांडेय ने रेलवे प्रशासन से सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई है कि सेकंड एसी की बोगी ए-1 में एसी कूलिंग ठप हो गई। कोच में वेंटिलेशन नहीं होने से बुजुर्गों व बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। दम घुटने लगा। तुरंत तकनीकी व मेडिकल सहायता भिजवाने की मांग की। इस बीच कई बच्चे और बुजुर्ग उल्टियां तक करने लगे।
दूसरी ओर, गाड़ी संख्या 12521 राप्तीसागर एक्सप्रेस में भी दो यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें डायरिया व उल्टी की शिकायत हुई। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद ऐशबाग पॉलीक्लीनिक के एसीएमएस डॉ. संजय तिवारी और उनकी टीम ने इलाज किया।

ट्रेन में गर्मी से परेशान यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें