फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीएम श्री विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के 16 पीएम श्री विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन की अध्यक्षता में शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों के आसपास के निजी स्कूलों को साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन




इससे पीएम श्री के बच्चे भी निजी स्कूलों की शैक्षिक गतिविधि को समझ सकेंगे और प्रशिक्षण के दौरान उनके संसाधनों का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। शिक्षकों को न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत प्रशिक्षण दिया गया।

कक्षा छह से 12 तक संचालित पीएम श्री स्कूलों की प्रगति की रिपोर्ट बीएसए राम प्रवेश ने दी। इसमें कायाकल्प, बालिका शिक्षा, ऑनलाइन पोर्टल, खेल, पीएम श्री विद्यालयों की उपलब्धि पर चर्चा व स्कूलों का प्रजेंटेशन भी दिया गया। मौके पर बीईओ मुख्यालय से राजेश कुमार सिंह, बीईओ बीकेटी से प्रीती शुक्ला और एआरपी अनुराग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकारी कामों के बारे में जानेंगे



पीएम श्री विद्यालयों के बच्चों का सरकारी संस्थानों में शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। इन्हें सरकारी काम के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें