लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में शनिवार को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने शनिवार को कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक कक्षाओं से नदारद मिले। कुलपति ने कुलसचिव महेश कुमार को तत्काल गायब शिक्षकों का ब्यौरा तलब कर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कुलपति ने विवि परिसर में गंदगी को लेकर भी नाराजगी जताई। इस दौरान आठ सफाईकर्मी कार्यस्थल से गायब थे। इस पर उन्होंने सभी का वेतन काटने का आदेश दिया। कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों से कक्षाओं का चलवाना सुचिश्चित करने को कहा है। जबकि सभी को सख्त लहजें में चेतावनी जारी की है। कुलपति ने अमर उजाला को बताया कि विश्वविद्यालय में अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे में बेहतर होगा की सभी अपनी जिम्मेदारी समझें।