बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि टीईटी का परिणाम जारी होने के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक काउंसलिंग कर चयनित अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्तियां दे दी जाएंगी।