फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीएम, एसपी से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

Thu, 18 Jul 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​शिक्षकों के प्प्रतिनिधमंडल ने कलेक्ट्रेट ​स्थित अपने कक्ष में मुलाकात करते डीएम साथ में एसपी व
विज्ञापन
श्रावस्ती। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मंगलवार देर शाम शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए अजय गुप्ता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर अधिकारियों ने तत्काल समस्याएं दूर कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीएसए के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारा अंतरजनपदीय व जिले में एक से दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण किया जाए। क्योंकि कई शिक्षक दंपती जिले में रहने के बाद भी दूर-दूर विद्यालयों में तैनात हैं। वहीं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री मुनव्वर मिर्जा ने बताया कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास व टैबलेट दी जा रही है। लेकिन उसकी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में जब तक हमारी समस्याओं का समाधान न हो, तब तक हम पर डिजिटलाइजेशन का दबाव न बनाया जाए। इस पर डीएम व एसपी ने शिक्षकों की समस्याएं दूर कराने का आश्वासन देते हुए प्रत्येक माह शिक्षक नेताओं के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में गुरु नारायण पाठक, संतोष सोनी, जीतेंद्र द्विवेदी, संदीप मिश्रा, ज्ञान प्रकाश व सत्य प्रकाश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें