फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पैसे की तंगहाली में शिक्षकों ने बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दक्षिण कोरिया में जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अब राजधानी के उज्ज्वल भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। आर्थिक तंगी के चलते टूट रही उनकी उम्मीद को राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के शिक्षकों के प्रयासों से हौसला मिला है।
विज्ञापन


राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में कक्षा 12 (मानविकी वर्ग) के छात्र उज्ज्वल एक से छह अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के 45 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेने के लिए चयनित हुए थे। दक्षिण कोरिया जाने और आने में 2.5 लाख रुपये का खर्च आ रहा था। मजदूरी करने वाले उज्जवल के पिता अनिल गुप्ता के लिए यह रकम बहुत बड़ी थी। ऐसे में दक्षिण कोरिया जाने की टूटती उम्मीद के बीच उज्ज्वल ने चंदा जुटाना शुरू किया। फिर भी पूरी रकम में से 64 हजार रुपये कम पड़ गए। इसकी जानकारी राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के शिक्षकों को हुई तो उन्होंने मिलकर यह रकम जुटाई और उज्ज्वल के खाते में भेज दी। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी हुई तो सभी शिक्षकों ने सोचा कि बच्चे की मदद की जाए। फिर सभी के सहयोग से 64 हजार रुपये की रकम जुटाकर दे दी गई।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें